मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

क्रिया की परिभाषा / क्रिया के कितने भेद होते है / kriya ki paribhasha

क्रिया किसे कहते है / क्रिया के कितने भेद होते है


क्रिया किसे कहते है / क्रिया के कितने भेद होते है



क्रिया की परिभाषा


जिन शब्दों से किसी कार्य का होना या करना पाया जाए उन्हें क्रिया कहते है

जैसे- खाना, पीना, पड़ना, लिखना, खेलना, चलना आदि 

क्रियाएं दो प्रकार की होती है 

1. मूल क्रिया 
2. यौगिक क्रिया  

मूल क्रियाएं


 जिन क्रिया की रचना धातु से होती है उन्हें मूल क्रिया कहते है 

जैसे -  चल धातु से चलना, चला, चलें 

यौगिक क्रियाएं


जो क्रिया एक से अधिक रचना तत्वों के योग से बनती है 

जैसे- सो जाना, आरम्भ करना, लिखवाना, खटखटाना 

कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद है 

1. अकर्मक (Intransitive verb)
2. सकर्मक (Transitive verb)

1. अकर्मक  क्रिया


जिन क्रियाओं के साथ कर्म न हो उन्हें अकर्मक क्रियाएं कहते हैं 

जैसे -

1. वह पड़ता है 
2. वह खेलता है 
3. मोहन खाता है

2. सकर्मक क्रिया


जिन क्रियाओं के साथ कर्म हो उन्हें सकर्मक क्रियाएं कहते है 

जैसे 

1. वह किताब पड़ता हैं 
2. वह क्रिकेट खेलता है 
3. मोहन सेव खाता है 

क्रियाओं के अन्य चार भेद और होते हैं 

1. संयुक्त क्रिया (Compound verb)
2. नामधातु क्रिया (Nominal verb)
3. प्रेरणार्थक क्रिया (Causal Verb)
4. पूर्वकालिक क्रिया (Absolutive verb)

1. संयुक्त क्रिया


दो या दो से अधिक क्रियाओं के योग से जो पूर्ण क्रिया वनती है उसे संयुक्त क्रिया कहते है 

जैसे 

1. आप आते जाते रहा करो 
2. वह खेलती कूदती रहती है 
3. रमेश पड़ता लिखता रहता है 

2. नामधातु क्रिया


संज्ञा अथवा विशेषण के साथ क्रिया जोड़ने से जो संयुक्त क्रिया बनती है उसे नामधातु क्रिया कहते है 

जैसे - हाथ से हथियाना, बात से बतियाना, लात से लतियाना, लाठी से लठियाना, शर्म से शरमाना

1. पुलिस चोर को लतियाते थाने ले गई 

3. प्रेरणार्थक क्रिया


क्रिया स्वयं कार्य न करके किसी दूसरे को कार्य करने क लिए प्रेरित करता है 

जैसे 

1. रमेश पत्र लिखवाता है 
2. माँ पुत्री से भोजन बनवाती है 
3. जोकर सर्कस में हाथी से करतब करवाता है 

4. पूर्वकालिक क्रिया


जिन क्रियाओं के पहले अन्य क्रिया आये तो उन्हें पूर्वकालिक क्रिया कहते है 

जैसे 

1. वह खाना खाकर सो गया 
2. अपना पाठ पढ़कर खेलो  

हिंदी के बारे में एक नजर

संज्ञा          सर्वनाम         कारक                विशेषण              उपसर्ग           प्रत्यय             क्रिया         वाच्य

विज्ञान के बारे में एक नजर

जंतुओं का वैज्ञानिक नाम    कोशिका और उसके अंग     कोशिका भित्ति    प्रोकैरियोटिक कोशिका         मात्रक          एक समान वृत्तीय गति        गैलीलियो का नियम     जड़त्व का नियम         संवेग संरक्षण का सिद्धान्त    अभिकेंद्रीय बल         कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति की परिभाषा     गुरुत्वाकर्षण     पलायन वेग     कक्षीय वेग         दाब की परिभाषा         बैरोमीटर    पास्कल का नियम     प्लवन के नियन

इतिहास के बारे में एक नजर 




भूगोल के बारे में एक नजर


पठार      चट्टानें         ज्वालामुखी         भूकम्प          पर्वत          



Shailesh Kumar 
        M.Sc, B.Ed 

Related Posts:

  • प्रत्यय की परिभाषा, भेद और उदाहरण | pratyay ki paribhasha, bhed or udarhranप्रत्यय की परिभाषा, भेद और उदाहरण प्रत्यय की परिभाषा,  भेद और उदाहरणप्रत्यय की परिभाषा प्रत्यय किसी शब्द के बाद में जुड़कर उसके अर्थ में नई विशेषता लाते है प्रत्यय के दो भेद होते है 1. कृत प्रत्यय … Read More
  • विशेषण की परिभाषा / विशेषण के भेद / Adjective  विशेषण की परिभाषा  / विशेषण के भेदविशेषण की परिभाषा  / विशेषण के भेदविशेषण की परिभाषा जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता वतलाते है उन्हें विशेषण कहते है विशेषण के भेद विशेषण के 4 भेद होते है&n… Read More
  • संज्ञा की परिभाषा | संज्ञा के भेद | sangya ki pribhasa | sangya ke bhed संज्ञा की परिभाषा | संज्ञा के भेदसंज्ञा के  कितने भेद होते है भलाई में किस प्रकार की संज्ञा है  भाववाचक संज्ञा के बारे में बताइए  संज्ञा की परिभाषा | संज्ञा के भेदसंज्ञा की परिभाषाकिसी ब्यक्ति , स्था… Read More
  • वाच्य की परिभाषा / वाच्य के भेद / Voice / vachay ki paribhasha / vachay ke bhed वाच्य की परिभाषा / वाच्य के भेदवाच्य की परिभाषा / वाच्य के भेदवाच्य की परिभाषाक्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि किसी वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में किसी एक की प्रधानता हो उसे वाच्य कहते है वाच्य के भेद वाच्य के त… Read More
  • उपसर्ग (Prefixes) की परिभाषा, भेद और उदाहरणउपसर्ग (Prefixes) की परिभाषा, भेद और उदाहरणउपसर्ग / Prefixesउपसर्ग की परिभाषा उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) ~ किसी शब्द के समीप आ कर नया शब्द बनाना उपसर्ग किसी शब्द से पहले जुड़कर उसका अर्थ बदल देते है… Read More

4 Comments: