मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

संज्ञा की परिभाषा | संज्ञा के भेद | sangya ki pribhasa | sangya ke bhed


 संज्ञा की परिभाषा | संज्ञा के भेद

संज्ञा के  कितने भेद होते है भलाई में किस प्रकार की संज्ञा है  भाववाचक संज्ञा के बारे में बताइए 

 संज्ञा की परिभाषा | संज्ञा के भेद



संज्ञा की परिभाषा

किसी ब्यक्ति , स्थान, प्राणी एवं  वस्तु आदि के नाम का बोध कराने बाले शब्दो  को संज्ञा कहते है 

जैसे-  आम, हाथी, मिठास , भलाई, हिरन, तोता आदि 

संज्ञा के भेद 

संज्ञा के मूलतया तीन भेद होते है 

                  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
                  2. जातिवाचक संज्ञा
                  3. भाववाचक संज्ञा    
परन्तु  अंग्रेजी व्याकरण के कारन कुछ विद्वान संज्ञा के दो भेद और मानते है 
                  4. समूहवाचक संज्ञा 
                  5. द्रव्यवाचक संज्ञा 


1. व्यक्तिवाचक संज्ञा 

किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु, स्थान एवं प्राणी के नाम का बोध कराने वाले शव्दों को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है 

जैसे - भारत, गंगा, हिमालय, कानपुर, दैनिक जागरण, राम आदि 

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण 

(vyakti vachak sangya in hindi examples)


  • रमेश बाहर खेल रहा है।
  • महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलते हैं।
  • मैं भारत में रहता हूँ।
  • महाभारत एक महान ग्रन्थ है।
  • अमिताभ बच्चन कलाकार हैं।
  • अंग्रेजी दुनिया में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

 2. जातिवाचक संज्ञा


जो शव्द किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान एवं प्राणी की सम्पूर्ण जाति का बोध कराने बाले शव्दो को जातिवाचक संज्ञा कहते है 

जैसे - मनुष्य, नदी, नगर, पर्वत, पशु, लड़का, गाय, घोड़ा आदि 


जातिवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण (jati vachak sangya examples in hindi)

  • स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं।
  • बिल्ली चूहे खाती है।
  • पेड़ों पर पक्षी बैठे हैं
  • हिरन का शेर शिकार करते हैं।
  • सड़क पर गाड़ियां चलती हैं।
  • सभी प्रजातियों में से मनुष्य सबसे बुद्धिमान हैं।

3. भाववाचक  संज्ञा

जो शव्द किसी पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराने बाले शव्दो को भाववाचक संज्ञा कहते है 

जैसे- बुढ़ापा, मिठास, बचपन, मोटापा, चढ़ाई, थकावट आदि 

भाववाचक संज्ञा के उदाहरण (bhav vachak sangya examples in hindi)

  • ज्यादा दोड़ने से मुझे थकान हो जाती है।
  • लगातार परिश्रम करने से सफलता मिलेगी।
  • तुम्हारी  आवाज़ में बहुत मिठास है।
  • मुझे तुम्हारी आँखों में क्रोध नज़र आता है।
  • लोहा एक कठोर पदार्थ है।
4. समूहवाचक संज्ञा

जिन शव्दो से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है उन्हे समूहवाचक संज्ञा कहते है 

जैसे - भीड़, पुस्तकालय, सेना, झुण्ड, दल, सभा, कक्षा, जमवाड़ा आदि 

समुदायवाचक संज्ञा के उदाहरण (samuday vachak sangya examples in hindi)

  • भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेना है।
  • कल बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गयी।
  • मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।
  • हाथी हमेशा झुण्ड में सफर करते हैं।
  • कालेधन पर शुरू होते ही सभा में सन्नाटा छा गया।
5. द्रव्यवाचक संज्ञा

किसी ऐसे  पदार्थ  या द्रव्य का बोध होता है जिसे हम नाप तौल सकते है लेकिन गिन नहीं सकते द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाती है 

जैसे - सोना, चांदी, तांबा,  दूध, दही आदि 

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण (drvya vachak sangya examples in hindi)

  • मेरे पास सोने के आभूषण हैं।
  • एक किलो तेल लेकर आओ।
  • मुझे दाल पसंद है।
  • मुझे चांदी के आभूषण बहुत पसंद हैं।
  • लोहा एक कठोर  है।
  • दूध पीने से ताकत बढ़ती है।





 हिंदी के बारे में एक नजर

संज्ञा          सर्वनाम         कारक                विशेषण              उपसर्ग           प्रत्यय             क्रिया         वाच्य

विज्ञान के बारे में एक नजर

जंतुओं का वैज्ञानिक नाम    कोशिका और उसके अंग     कोशिका भित्ति    प्रोकैरियोटिक कोशिका         मात्रक          एक समान वृत्तीय गति        गैलीलियो का नियम     जड़त्व का नियम         संवेग संरक्षण का सिद्धान्त    अभिकेंद्रीय बल         कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति की परिभाषा     गुरुत्वाकर्षण     पलायन वेग     कक्षीय वेग         दाब की परिभाषा         बैरोमीटर    पास्कल का नियम     प्लवन के नियन

इतिहास के बारे में एक नजर 




भूगोल के बारे में एक नजर


पठार      चट्टानें         ज्वालामुखी         भूकम्प          पर्वत          



Shailesh Kumar 
        M.Sc, B.Ed 

Related Posts:

  • कारक की परिभाषा | कारक के भेदकारक की परिभाषा | कारक के भेदकारक की परिभाषा | karak ki paribhashaकारक की परिभाषा क्रिया के साथ जिसका सीधा सम्वन्ध हो उसे कारक  कहते है 1. कर्ता कारक वाक्य मे जिस शब्द द्वारा काम करने का वोध होता है उ… Read More
  • उपसर्ग (Prefixes) की परिभाषा, भेद और उदाहरणउपसर्ग (Prefixes) की परिभाषा, भेद और उदाहरणउपसर्ग / Prefixesउपसर्ग की परिभाषा उपसर्ग = उप (समीप) + सर्ग (सृष्टि करना) ~ किसी शब्द के समीप आ कर नया शब्द बनाना उपसर्ग किसी शब्द से पहले जुड़कर उसका अर्थ बदल देते है… Read More
  • प्रत्यय की परिभाषा, भेद और उदाहरण | pratyay ki paribhasha, bhed or udarhranप्रत्यय की परिभाषा, भेद और उदाहरण प्रत्यय की परिभाषा,  भेद और उदाहरणप्रत्यय की परिभाषा प्रत्यय किसी शब्द के बाद में जुड़कर उसके अर्थ में नई विशेषता लाते है प्रत्यय के दो भेद होते है 1. कृत प्रत्यय … Read More
  • विशेषण की परिभाषा / विशेषण के भेद / Adjective  विशेषण की परिभाषा  / विशेषण के भेदविशेषण की परिभाषा  / विशेषण के भेदविशेषण की परिभाषा जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता वतलाते है उन्हें विशेषण कहते है विशेषण के भेद विशेषण के 4 भेद होते है&n… Read More
  • वाच्य की परिभाषा / वाच्य के भेद / Voice / vachay ki paribhasha / vachay ke bhed वाच्य की परिभाषा / वाच्य के भेदवाच्य की परिभाषा / वाच्य के भेदवाच्य की परिभाषाक्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि किसी वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में किसी एक की प्रधानता हो उसे वाच्य कहते है वाच्य के भेद वाच्य के त… Read More

1 Comments: